धुरकी(गढ़वा)/बेलाल अंसारी
प्रखंड मुख्यालय स्थित पर्यटन स्थल सुखलदरी जल प्रपात पर नव वर्ष का जश्न मनाने हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। पर्यटक नव वर्ष का जश्न पिकनिक मनाते हुए संगीत के धुन पर जमकर थिरके। इस दौरान पर्यटकों को मनोरम दृश्य के साथ प्राकृतिक छटा ने खूब आकर्षित किया।

Advertisement
झारखंड राज्य के अलावे छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश के अलावे बिहार से भी लोग पहुंचे थे।झरना के पास फोन, कैमरा से लोग झरना और मनमोहक दृश्यों को कैद करते नजर आए।
सुखलदरी जल प्रपात में बहते पानी में नहाने के साथ चिकनी पत्थर और बालू पर लोगों का जश्न देखते बनता था। इस दौरान लोग पर्यटन स्थल के पास स्थित शंकर भगवान के मंदिर पूजा अर्चना भी किया। वहीं प्रशासन द्वारा सुरक्षा को लेकर चाक चौबंद व्यवस्था की गई थी। सुखलदरी झरना के पास सुरक्षा के दृष्टिकोण से मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गई थी। वहीं झरना के आस पास लाल फीता बांधकर बैरीकेड लगाकर पुलिस बल तैनात किया गया था।
Advertisement







Users Today : 27
Total Users : 351886
Views Today : 36
Total views : 505982