भवनाथपुर: भाजपा ने आयोजित किया बूथ स्तरीय त्रिदेव सम्मेलन, बूथ कार्यकर्ताओं को संगठन मंत्री ने दिया मंत्र

भवनाथपुर(गढ़वा)/अजित कुमार साह
टाउनशिप हेलीपैड मैदान में शुक्रवार को भाजपा द्वारा विधानसभा बूथ स्तरीय त्रिदेव सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, पलामू सांसद बीड़ी राम, क्षेत्रीय विधायक भानु प्रताप शाही व गढ़वा के पूर्व विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी ने संयुक्त रूप से भाजपा का ध्वजारोहण के उपरांत पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर तथा दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि कर्मवीर सिंह को विधायक भानु प्रताप शाही ने मंच पर अंगवस्त्र, बाबा बंशीधर का स्मृतिचिन्ह और तलवार भेंट कर उनका स्वागत किया। त्रिदेव सम्मेलन में उपस्थित बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि अगर शून्य से शिखर पर आज भाजपा पहुंची है, तो यह कर्मयोगी बूथ कार्यकर्त्ता के सहारे ही संभव हुआ है। कहा कि किसी भी चुनाव में बूथ को सशक्त कर ही चुनाव में जीत हासिल किया जा सकता है, इसके लिए सभी बूथ कमिटी एक सूची बनाकर उसे एक सुदृढ रूप से चुनाव के लिए तैयार कर सकते है। कहा कि पूरे बूथ कमिटियों को पीएम मन की बात सुनाने हेतु विधायक भानु ने उपस्थित सभी 502 बुथ अध्यक्षो को रेडियों प्रदान किया है। उन्होंने कहा की देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने यूपी के अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कराकर देशवासियों के सपना को सच करने का कार्य किया है। उन्होंने आगामी 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में रामलला की होने वाली प्राण प्रतिष्ठा के दिन पुरे विस् के हर घर में दीप जलाने के बात कही। सांसद बीड़ी राम ने कहा कि बूथ कार्यकर्त्ता के बदौलत ही किसी भी पार्टी के जीत या पराजय का परिणाम निर्भर करता है। उन्होंने उपस्थित सभी बूथ कमिटियों को आगामी चुनाव में भाजपा की जीत को सुनश्चित करने का आग्रह किया। विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा कि देश युवा पीढ़ी अगर नया सोच विकसित करेगा तो देश विश्वगुरु बनने से कोई रोक नही सकेगा। आजादी के 60 वर्षो तक देश के गरीब अपने मूलभूत सुविधाओं से वंचित थे, लेकिन जैसे ही केंद्र में भाजपा की सरकार बनी पीएम नरेंद्र मोदी ने गरीबो के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रहे है। कहा कि अगर बूथ अध्यक्षों के कड़ी मेहनत के बदौलत अगर बूथ पर कमल नही खिलता तो देश को नरेंद्र मोदी जैसा महामानव नही मिलता। भवनाथपुर विस् क्षेत्र के पुरे 502 बूथ पर पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात को कार्यकर्ताओं को सुनाना बूथ अध्यक्ष की दायित्व है, इसलिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

पूर्व विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के सोच उनके नीति व सिद्धांत के साथ भाजपा निरंतर आगे बढ़ रही है। गढ़वा जिले के गैर मजरूआ जमीन है, वह पुरे प्रदेश में नही है। मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने अवैध ढंग से 200 एकड़ गैर मजरूआ जमीन का मालबंधी करवा लिया है। सम्मेलन को भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी, जिला प्रभारी अमित कुमार सिंह आदि ने भी संबोधित किया।

Advertisement

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!