सगमा(गढ़वा)/विनोद मिश्रा
अयोध्या धाम में रामलला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर प्रखंड क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा। इसे लेकर लोगों ने शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में राम धुन पर लोग थिरक रहे थे। प्रखण्ड के अलग अलग गाँव मे भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

Advertisement
वही पूजा पाठ के बाद जगह जगह भंडारे का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन में रामभक्तों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। शोभायात्रा के दौरान भक्ति भाव के साथ डीजे की धुन पर मेरे घर राम आए हैं कि धुन पर जम कर लोगो ने डांस किया ।
इस दौरान विहिप के प्रखंड संजोजक श्याम बच्चन यादव, सह संजोजक रामजन्म गुप्ता ने जानकारी देते हुऐ बताया कि इस शोभायात्रा सह जुलूस में पूरे रास्ते जय श्री राम, जय हनुमान के जयकारे से पूरा क्षेत्र गुंजयमान हो उठा था। जुलूस में आये लोग जगह जगह अस्त्र शस्त्र से करतब दिखाते चल रहे थे। जुलूस में कमिटी द्वारा श्री राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी के भेष में आकर्षक झांकी निकाली गयी थी। प्रखंड के विभिन्न मंदिरों में हरी कीर्तन का आयोजन किया गया था।
इस मौके पर प्रखण्ड के सगमा, कटहर, पुतुर सोनडीहा, बीरबल, मकरी, शारदा, बैलिया देवी धाम कटहर कला व खुर्द घघरी दुसैया गांव स्थित मंदिरों में विधि विधान से पूजा पाठ के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। जबकि बीरबल सूर्यमंदिर पर आरएसएस, विश्वहिंदू परिषद, बजरंग दल द्वारा विशेष रूप से तैयारी की गई थी। यहां पर उपस्थित भारी भीड़ को अयोध्या धाम में चल रहे प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने को लेकर धुरकी थाने की पुलिस गश्त कर रही थी। कार्यक्रम को सम्पन्न कराने में मुख्यरूप से पूर्व जीप सदस्य नन्दगोपाल यादव, प्रखंड प्रमुख अजय साव, उप प्रमुख अर्जुन पासवान, मुखिया इंद्रजीत कुशवाहा, तेज लाल भुइयां, उप मुखिया मंगलेश यादव, श्री राम सेवा समिति के रामजन्म गुप्ता, भाजपा मण्डल अध्यक्ष दिलीप यादव, राजेश जायसवाल, विधायक प्रतिनिधि रामेंद्र मिश्र, धर्मजीत यादव, बब्लू ठाकुर, राजेश बैठा, कामेश्वर गुप्ता, रामचन्द्र साव, रविरंजन यादव, निर्जय कुमार रजक, सीताराम रवानी, अशीष विश्वकर्मा, मनिसंकर विश्वकर्मा, मुखिया पति अशोक राम, मुखिया कलावती देवी, राजेन्द्र राम, रामकुमार कुशवाहा, उपेंद्र कुशवाहा, सत्येंद्र कुशवाहा, राम मूरत कुशवाहा, प्रेमनाथ यादव, सतीश यादव, लालू यादव, सत्येंद्र शर्मा, सतीश कुशवाहा, लाल प्रसाद यादव, त्रिवेणी कुशवाहा, पंकज कुमार मेहता, देवानंद कुशवाहा सहित कई लोगों का नाम शामिल है।
Advertisement








Users Today : 30
Total Users : 350123
Views Today : 32
Total views : 503727