सगमा: प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार कक्ष में दिन बुधवार को प्रमुख व उप प्रमुख का चुनाव किया गया प्रखंड के सभी 5 पंचायतों की 6 पंचायत समिति थे जिसमें 6 पंचायत समिति में से 5 पंचायत समितियों नें सर्वसमति से बिरबल पंचायत समिति सदस्य अजय साव के तरफ बना रहे जबकि सोनडीहा पंचायत की पंचायत समिति सदस्य कलावती देवी ने प्रमुख कंडीडेट में और विपक्ष में डटे रही ।वही पर प्रमुख पद के लिए अजय साव को प्रमुख चैयनित किया गया जबकि की उप ब्लाँक प्रमुख पद पर निर्विरोध सगमा पंचायत समिति सदस्य अर्जुन पासवान को नवनिर्वाचित घोषित किया गया। प्रमुख व उप ब्लाँक प्रमुख दोनों भाजपा छोड़ झामुमो का दामन थाम लिया है और दोनों झामुमो समर्पित प्रत्याशी निर्वाचित किये गए है।
इससे पूर्व पदाधिकारी सह डीटीओ मनीष कुमार ने सभी पंचायत समिति सदस्यों को पद एंव गोपनीयता के शपथ दिलायी, उसके बाद प्रमुख व उप प्रमुख की निर्वाचन प्रकिया शुरू किया गया। और प्रमुख पद पर निर्वाचित अजय साव को घोषित किया गया एंव डीटीओ मनीष कुमार के द्वारा प्रमाण पत्र एंव गोपनीयता सपथ दिलायी।
भोजनावकाश के बाद पुनः उप ब्लाँक प्रमुख निर्वाचन प्रक्रिया शुरू किया गया इस पद सगमा पंचायत समिति सदस्य अर्जुन पासवान को निर्विरोध उप ब्लाँक प्रमुख चुना गया।
निर्वाचन के बाद झामुमो के पदाधिकारियों एंव कार्यकर्ताओं ने दोनों को माला पहनाकर, स्वागत किया उसके बाद प्रमुख मुख्यालय से विजय जुलुश निकाल क्षेत्र का भर्मण करते हुए प्रमुख के अपना पंचायत एंव बिरबल गांव में ले जाया गया।







Users Today : 16
Total Users : 349302
Views Today : 34
Total views : 502557