विसुनपुरा(गढ़वा)/राजु सिंह
पिपरी के वियार टोला निवासी इंद्रावती देवी से प्रमुख दीपा कुमारी ने मिलकर उनकी समस्याओं को जाना। इंद्रावती देवी अपने मंद बुद्धि पति और बच्चों के साथ दूसरे के घर मे कई दिनों से शरण ली है। साथ ही किसी तरह पूरे परिवार का भरण पोषण कर रही है। इस संबंध में शनिवार को हिंदुस्तान की आवाज़ ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद प्रमुख सोमवार को वियार टोला पहुंची।
इस दौरान प्रमुख ने वास्तविक स्थिती का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर पाया कि इंद्रावती देवी का जर्जर घर गिर जाने के कारण दूसरे के घर मे शरण ली हुई है। साथ ही अभी तक राशन कार्ड भी नही बना है। उन्होंने तत्काल खाद्य सामग्री देकर सहयोग भी किया। उन्होंने कहा कि आवश्यक कागजात लेकर प्रखंड कार्यालय पहुंचे। जल्द ही सरकारी सुविधा उप्लब्ध करायी जाएगी।
उन्होने ग्रीन कार्ड बनवाने का आश्वासन दिया। बच्चे को प्रतिदिन विद्यालय भेजने कक सलाह दी। वही अबुआ आवास के लिए पहले चरण में इंद्रावती का नाम नही होने पर प्रमुख ने चिंता जताई। प्रमुख ने कहा कि आवास संबंधित कई शिकायते प्रखंड के हर पंचायत से आ रही है। जिन्हे पहले चरण में आवास मिलना चाहिए था, उनका पहले चरण में नाम नही होना काफी दुखद है।
मौके पर ग्यासुदीन अंसारी, प्रमुख प्रतिनिधि चंदन मेहता, कालो देवी, रामचंद्र वियार, भरदुल वियार उपस्थित थे।
Advertisement








Users Today : 25
Total Users : 351792
Views Today : 44
Total views : 505874