पलामू लोकसभा चुनाव के लिए बीडी राम होंगे भाजपा उम्मीदवार, 195 सीटों के लिए पार्टी ने उम्मीदवारों की किया घोषणा

श्री बंशीधर नगर/ उपेन्द्र कुमार
भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए 195 सीटो के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। झारखंड के पलामू से एक बार फिर से विष्णु दयाल राम भाजपा उम्मीदवार होंगे। इसके अलावे खूंटी से अर्जुन मुंडा, लोहरदगा से समीर उरांव को टिकट दिया गया है। पीएम मोदी बनारस, अमित शाह गांधीनगर, जितेंद्र सिंह उधमपुर से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। पार्टी नेता विनोद तावड़े नई दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दिया।

झारखंड से भाजपा उम्मीदवार

राजमहल ताला मरांडी

दुमका। सुनील सोरेन

गोड्डा निशिकांत दुबे

कोडरमा अनुपूर्णा देवी

रांची संजय सेठ

जमशेदपुर विधुत वरण महतो

सिंहभूम गीता कोड़ा

खूंटी अर्जुन मुंडा

पलामू विष्णु दयाल राम

हजारीबाग मनीष जायसवाल

नई दिल्ली से ये होंगे उम्मीदवार 

बीजेपी ने दिल्ली की सात सीटों में से पांच सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। इसमें नई दिल्ली सीट से बांसुरी स्वराज, चांदनी चौक सीट से प्रवीन खंडेलवाल, उत्तर पूर्वी से मनोज तिवारी और दक्षिणी दिल्ली रमेश बिधूड़ी को अपना उम्मीदवार बनाया है। इसके साथ ही कमलजीत शेहरावत पश्चिमी दिल्ली से टिकट दिया गया है।

Advertisement

गुना से सिंधिया तो विदिशा से शिवराज को मौका

Advertisement

मध्य प्रदेश में बीजेपी ने गुना से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को अपना उम्मीदवार बनाया है। इसके साथ ही दमोह से राहुल लोधी, खाजुराव से वीडी शर्मा, रीवा से जनार्दन मिश्र, सीधी से राजेश मिश्रा, शहडोल से हिमाद्री सिंह, जबलपुर से आशीष दुबे, विदिशा से शिवराज सिंह चौहान को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके साथ ही भोपाल से साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का टिकट कट गया है। यहां से बीजेपी ने मेयर आलोक शर्मा को उम्मीदवार बनाया है।

Advertisement

अलवर से भूपेंद्र यादव को मिला टिकट

राजस्थान में पार्टी ने जोधपुर से गजेंद्र सिंह शेखावत और अलवर से भूपेंद्र यादव को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके साथ ही मौजूदा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी को चित्तौड़गढ़ से उम्मीदवार बनाया गया है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!