भानू प्रताप शाही सामुहिक विवाह के नाम पर जमकर किए हैं चंदा उगाही: अनंत प्रताप देव

श्री बंशीधर नगर/उपेन्द्र कुमार
झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा गरबाँध में न्याय यात्रा का आयोजन किया गया। झामुमो के सैकड़ो लोग पंचायत के पाटगढ़ से राजा तालाब तक मार्च में भाग लिए। इस दौरान केंद्रीय एजेंसी के विरोध और हेमंत सोरेन के समर्थन में जमकर नारेबाजी किया।

Advertisement

राजा तालाब के समीप जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा कि केंद्र सरकार के इशारे पर केंद्रीय एजेंसियां विपक्षी पार्टी के नेताओ को परेशान कर रही है। झूठे केस में फंसाकर विपक्ष के नेताओ को दबाने का काम किया जा रहा है। यह लोकतंत्र की हत्या है। जबकि सबसे अधिक भ्र्ष्टाचार में लिप्त भाजपा के लोग हैं। भाजपा के भ्र्ष्टाचार में संलिप्त लोगों पर कोई कार्यवाई नही हो रहा है। हेमंत सोरेन को झूठे मुकदमे में फंसाकर भाजपा के लोग जेल में डालने का काम किया है। यहां की जनता और झामुमो इसे बर्दास्त नही करेगी। जब न्याय नही मिल जाता झामुमो का आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान पूर्व विधायक ने विधायक भानू प्रताप शाही पर भी जमकर हमला बोला। कहा कि सामुहिक विवाह के नाम पर पूरे क्षेत्र में चंदा उगाही की गई है। चंदा उगाही कर नाच गाना कराना शर्म की बात है। कार्यक्रम के दौरान 21 लोग झामुमो में शामिल हुए। सभी को पूर्व विधायक ने पार्टी में स्वागत किया। कार्यक्रम को अनुमंडल अध्यक्ष मुक्तेश्वर पांडेय, सोहन उरांव, कामता प्रसाद, अमरनाथ पांडेय, अमर राम, दिनेश यादव, जितेश गुप्ता, जितेंद्र वर्मा, रंजीत यादव, धर्मेंद्र गुप्ता, जितेंद्र राम सहित कई लोगों ने संबोधित किया। मौके पर नीतीश चंद्रवंशी, रामजन्म चंद्रवंशी, परिखन उरांव, किरण देवी, झालो देवी, दामोदर साह, प्रभु उरांव, नीतीश चंद्रवंशी, अशोक यादव, ओमनाथ गुप्ता, नंदू ठाकुर, कुचिया देवी सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Advertisement

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!