हिंदुस्तान की आवाज़/नेशनल डेस्क
झारखंड में राजद ने भाजपा को बड़ा झटका दिया है। वरिष्ठ भाजपा नेता गिरिनाथ सिंह भाजपा छोड़कर राजद में शामिल हो गए हैं। पटना में पार्टी नेता जगदानंद सिंह ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। गिरिनाथ सिंह को पार्टी चतरा से लोकसभा उम्मीदवार बना सकती है। गिरिनाथ सिंह चतरा के लिए भाजपा से टिकट लेने के लिए प्रयासरत थे। लेकिन भाजपा ने कालीचरण सिंह को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया था। तभी से कयास लगाया जा रहा था कि गिरिनाथ सिंह भाजपा छोड़कर राजद में शामिल हो सकते हैं। सूत्रों के अनुसार झारखंड के एक मंत्री ने राजद में गिरिनाथ सिंह के जाने की पटकथा लिखी थी। सदस्यता ग्रहण करने के दौरान पार्टी के जिलाध्यक्ष सूरज सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।
Advertisement







Users Today : 7
Total Users : 349881
Views Today : 8
Total views : 503395