रमना(गढ़वा)/राहुल कुमार
भवनाथपुर विधानसभा के बुथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन शनिवार को रमना के जामा दो उच्च विद्यालय के मैदान में संपन्न हुआ। मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रदेश की सरकार भष्ट्राचार में डुबी हुई है। लोकतंत्र बचाने के लिए आज के ही दिन भाजपा की स्थापना की गई थी। 44 वर्षों के मेहनत का फल है कि आज भाजपा का पीएम है। 90 के दशक के बाद 10 सालों तक भाजपा सत्ता से बाहर रही।लेकिन कार्यक्रताओं के दाम पर 2014 और 2019 के आम चुनाव में नरेद्र मोदी को दो बार पीएम बने ।चुनाव की असली लड़ाई पोलिंग बुथ पर होती है।जिम्मेवारी आप पर है।पिछले बार भवनाथपुर विधानसभा में 63 प्रतिशत मत भाजपा को मिला था।इस बार कम से कम 10 प्रतिशत बढ़ानी है।दो लाख मत भवनाथपुर में भाजपा प्रत्याशी को मिले इसके कार्यकर्ताओं को मेहनत करना होगा।

Advertisement
उन्होंने कहा कि पीएम नरेद्र मोदी ने गरिब,दलितो,आदीवासियों के लिए काम किया है।अब तक का कोई भी प्रधानमंत्री इनके लिए काम नही किया है।डा.भीवराम अंबेडकर के जन्मस्थती को विकसीत करने का काम किया।काग्रेस 50-60 सालों में गरिब ,आदिवासीयों दलितो की चिंता नही किया।किसी ने चिंता किया तो अलट बिहारी की पार्टी और पीएम मोदी ने किया।यह चुनाव कोई साधारण चुनाव नही है। विदेशी ताकत लगी है किसी भी हालत में नरेद्र मोंदी पीएम नही बने ।उसके दलाल भी यहां घुम रहे है।विरोधी जितना भी ताकत लगा ले लेकिन देश के जनता को समझना होगा कि देश की चिंता कौन कर रहा है।विकसीत देशो के साथ भारत कि तुलना हो रही है।भारत आज दुनिया का नेतृत्व कर रहा है।बहुत लोगो को परेशानी हो रहा है।सीएम चंपई सोरेन भी होटवार जेल जाएंगे।भष्ट्राचारी को बचाने का प्रयास कर रहें है।झारखंड में जमीन की बात कौन करें यहां तो बालू भी बेच दिया।अगर बालू घाट की निलामी होता तो सरकार के खजाने में राजस्व जाता।झारखंड और झारखंडीयों की विकास की बात करने वाली वर्तमान प्रदेश सरकार के लोगो ने कोयला लूटा,सोना लुटा जमीन लूटा। रांची से दुमका तक पुरे झारखंड में जमीन का खेल खेला है।सभा से पहले पार्टी स्थपाना दिवस पर पार्टी का ध्वजारोहन बाबूलाल मराड़ी के द्वारा किया गया।सम्मेलन को जिलाअध्यक्ष ठाकुर महतो, रघुराज पांडेय मनोज कुमार,शिवधारी राम, सिंह,पूर्व मंत्री रामचंद्र केशरी,पूर्व सांसद घुरन राम,विधायक भानुप्रताप शाही,निवर्तमान सांसद विष्णुदयाल राम राम ने भी संबोधित किया।सम्मेलन की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बलजीत कुमार सोनी व संचालन महामंत्री विकास कुमार स्वदेशी ने किया।
Advertisement








Users Today : 10
Total Users : 352407
Views Today : 12
Total views : 506598