अमरपुर ( बांका)/ विराट सिंह
इंग्लिशमोड़ -शंभूगंज रोड स्थित इंग्लिश गांव के समीप ट्रैक्टर और बाइक के टक्कर में बाइक सवार की मौत हो गयी। मृतक मृतक रामचंद्रपुर के ईटहरी गांव निवासी आशीष कुमार दास (20वर्ष) है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। जिससे वाहनों का आवागमन आधा घंटा तक बंद रहा। घटना की सूचना मिलने पर दारोगा पवन कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। और आक्रोशित लोगों को समझा – बुझाकर शांत किया। इस दौरान दारोगा ने ट्रैक्टर और बाइक जब्त थाना लाना का प्रयास किया। लेकिन आक्रोशित लोग दुर्घटनाग्रस्त वाहन थाना नहीं ले जाने की मांग करने लगे। पुलिस ने थोड़ा सख्ती दिखाते हुए दो वाहनों को जब्त कर थाना ले आयी। स्थानीय लोगो के अनुसार ट्रैक्टर नया है, जिसे बांका के एक शोरूम ले जाया जा रहा था। इस दौरान तेजगति से जा रही ट्रैक्टर विपरीत दिशा से आ रही बाइक को टक्कर मार दिया। जिसमें बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में इलाज के लिए उसे रेफरल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के चाचा अजय दास ने बताया कि आशीष की शादी डेढ़ माह पूर्व भदरार में हुआ था। ससुराल से वह बाइक के द्वारा घर लौट रहा था। इसी दौरान यह घटना घटी। वहीं घटना के बाद रेफरल अस्पताल में परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। घटना के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया है।






Users Today : 12
Total Users : 350650
Views Today : 13
Total views : 504413