विसुनपुरा: गाववालो की मदद से कराई गई गरीब बेटी की शादी

विसुनपुरा(गढ़वा)/राजू सिंह
असहाय लड़की की शादी गांव वालों की मदद से करायी गयी। विशुनपुरा निवासी स्व दामोदर कुम्हार के छोटी पुत्री शोभा कुमारी की शादी पोखरा चौक स्थित विष्णु मंदिर में धूमधाम से करायी गयी। शोभा कुमारी की शादी गांव के ही नवल किशोर गुप्ता के अगुआई में डडई प्रखंड के रारो गांव के भोला प्रजापत्ति के पुत्र मनोज प्रजापति के साथ तय किया गया था।
जिसके बाद घर के माली हालत खराब रहने के कारण प्रबुद्ध लोगो के द्वारा आपस मे चंदा कर विवाह के सभी सामग्री का व्यवस्था करायी गयी. उसके बाद मंगलवार को हिन्दू रीती रिवाज से विष्णु मंदिर में धूमधाम से शादी करायी गयी.
शादी में भोजन की समुचित व्यवस्था गौरीशंकर गुप्ता के द्वारा करायी गयी थी।

Advertisement

स्व दामोदर प्रजापती के तीन लड़की है. सोभा के दो बड़ी बहन लालती देवी व बसंती देवी की शादी गांव वालों के ही मद्दत से विष्णु मंदिर में ही करायी गयी थी। शादी समारोह में गांव के आस पास के सैकड़ो महिलाएं सामिल हुए। महिलाएं बेटी की तरह सभी रस्मो को पूरा किया। लड़की की मा स्व उर्मिला देवी की मौत 12 वर्ष पूर्व व पिता स्व दामोदर प्रजापत्ति की मौत 5 वर्ष पूर्व हो गया था. जिसके बाद गांव वालों के सहयोग से ही भरण पोषण किया जारहा रहा था. स्व दामोदर प्रजापत्ति मिट्टी के सामग्री बना कर जीव का पार्जन करते थे.

इस मौके पर विष्णु मंदिर के अध्यक्ष नारायण शर्मा, सचिव नवल किशोर गुप्ता, कोषाध्यक्ष ज्वाला प्रसाद, अनिल कुमार, संजय चन्द्रवँशी, जितेंद्र गुप्ता, असगंध सोनी सहित सिकड़ो लोग शामिल थे।

Advertisement

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!