धुरकी(गढ़वा)/बेलाल अंसारी
थाना क्षेत्र के मिरचैया गांव में महिला के मौत का आरोप उसके पति पर लगा है। पति पर आरोप है की उसने अपनी पत्नी को चाकू से गोदकर हत्या कर दिया है। घटना के बाद आरोपी फरार हैं। मामले की जांच पुलिस कर रही है। मृतिका पवीत्री देवी ऊर्फ फुलकुमारी देवी (45 वर्ष) अपने मायके धुरकी थाना क्षेत्र के मीरचैया गांव में पिछले डेढ़ माह से रह रही थी। मृतिका के पति पलामू जिले के पड़वा निवासी मंगरू भुइयां बुधवार को अपने ससुराल आया हुआ था। इस दौरान पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर बुधवार रात झगड़ा हुआ। रात 3 बजे लगभग उसने अपनी पत्नी के ऊपर चाकू से हमला कर दिया। जिससे महिला की मौत हो गई। चाकू से हमले के दौरान विरोध करने पर मंगरू ने मृतिका के भाई बबलू भुइयां को भी चाकू से घायल कर दिया। घायलावस्था में मृतिका के भाई को परिजनों व ग्रामीणों ने हॉस्पिटल में भर्ती कराया।
मिली जानकारी के अनुसार पति पत्नी के बीच पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था। जिस कारण महिला डेढ़ से दो माह से मायके में रह रही थी। इस संबध में थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने बताया की आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की छानबीन की जा रही है। आरोपी पर कड़ी कार्यवाई की जायेगी।
Advertisement









Users Today : 4
Total Users : 351044
Views Today : 4
Total views : 504926