विसुनपुरा(गढ़वा)/राजु सिंह
विधान सभा चुनाव को लेकर झामुमो नेता सह पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव लगातार जनसंपर्क कर लोगों से सहयोग की अपील कर रहे हैं।

Advertisement
सोमवार को पिपरी पंचायत में जनसंपर्क के बाद झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया। इस दौरान पार्टी के युवा कमिटी का गठन किया गया।

Advertisement
कमिटी जिसमे राजू चंद्रवंशी को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष अजित रजक, सचिव रंजय चन्द्रवँशी, संतोष रवि,अनिल चंद्रवंशी, सुनील कुमार चंद्रवंशी, महामंत्री राजकिशोर यादव कोषाध्यक्ष अमानत अंसारी को बनाया गया।

Advertisement
मौके पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा कि विशुनपुरा प्रखंड सहित पिपरी पंचायत ने हर चुनाव में मुझे व्यापक समर्थन दिया है। प्रखंड के लोग हमेशा हमारे हाथों को मजबूत करने का कार्य किए हैं।

Advertisement
उन्होंने कहा कि इस बार हमारी अंतिम लड़ाई है। एक बार चुनाव जीते और तीन बार हारे हैं। जीत के बाद राष्ट्रपति शासन लग गया था। लेकिन उसके बाद भी हमारे दामन में दाग नही लगा है।

Advertisement
उन्होंने कहा कि राजनीति में व्यापार करने नही आए हैं। हमारे विधानसभा के सभी लोग एक परिवार है। अपने परिवार को मजबूत बनाने के लिए चुनाव लड़ रहे है। सभी का सहयोग पाकर ही खड़े है। परिवार जनों के युवाओं और मजदूरों को रोजगार दिलाने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि घमंडी वर्तमान विधायक भानुप्रताप शाही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी को हाथ का गट्टा पकड़ कर फेकने की बात करता है। इस बार ऐसे विधायक को जड़ से उखाड़ फेंकने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन क्षेत्र में कई योजनाओं को लेकर आये हैं।

उन्होंने कहा कि सभी 21 से 49 वर्ष की महिलाओं को प्रत्येक महीने 1 हजार रु का लाभ दिया जाएगा। साथ ही गरीब परिवार को ढाई लाख रु की अबुआ आवास देकर लाभान्वित किया जा रहा है। साथ ही दो सौ यूनिट फ्री बिजली और दो लाख रु केसीसी ऋण माफी किया गया है।मौके पर झामुमो प्रखंड धर्मेंद्र सिंह ,मानिक सिंह,पूर्व मुखिया दिनेश चन्द्रवँशी,बंटू सिंह,सतीश यादव,सुधीर सिंह, हेमेंद्र चन्द्रवँशी,संजय चन्द्रवँशी,भुखन साव, श्यामसुंदर चन्द्रवँशी,प्रभुराम चन्द्रवँशी, नन्हकू वियार, विंदु राम, बिजय वैठा, राकेश चन्द्रवँशी, विकेश भुइया सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे
Advertisement









Users Today : 37
Total Users : 351896
Views Today : 47
Total views : 505993