सगमा(गढ़वा)/विनोद मिश्रा
उत्क्रमित मध्य विद्यालय मकरी में सर्वसमिति से विद्यालय प्रबंधन समिति का चुनाव संपन्न हुआ। जिसमे जयप्रकाश यादव को अध्यक्ष चुना गया।
सगमा प्रखण्ड के मकरी गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में प्रबंधन समिति के गठन के लिए पर्यवेक्षक शिव शंकर लाल की उपस्थिति में ग्राम सभा का आयोजन किया गया था। इस दौरान पोषक क्षेत्र के रहने वाले भारी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे। चुनाव के पूर्व विभागीय गाइड लाइन के अनुसार सदस्यों का चुनाव हुआ। जिसमे छह महिला और छह पुरुष सदस्य का चयन हुआ।
इसके बाद सभी बारह सदस्यों ने सर्वसम्मति से जयप्रकाश यादव को अध्यक्ष, सोनी देवी को संयोजिका और पूजा देवी को उपाध्यक्ष चुना गया। इसके बाद पर्यवेक्षक ने ग्रामीणों के समक्ष अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और संयोजिका के साथ चुने हुए सदस्यों का नाम पढ़कर सुनाया। जिसका ग्रामीणों ने समर्थन किया।
इस दौरान विद्यालय के हेडमास्टर अनिमा वर्मा, सहायक शिक्षक श्याम लाल पाल, बरखा जायसवाल, जिप सदस्य प्रतिनिधि ताराचंद यादव, चंदन ठाकुर राणा बैठा रामचंद्र साह, अनिल बैठा, धीरज जायसवाल, सोनू मौर्या, मिथलेश विश्वकर्मा, प्रभु मेहता, निर्जय बैठा, गौतम कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग मोजूद थे।
Advertisement








Users Today : 1
Total Users : 350967
Views Today : 1
Total views : 504814