धुरकी(गढ़वा)/बेलाल अंसारी
प्रखंड मुख्यालय स्थित कन्या मध्य विद्यालय में सामान्य ज्ञान लेखन सूचना पट्ट में सही नाम अंकित कर दिया गया है। इससे पूर्व झारखंड के राज्यपाल का नाम उक्त पट्ट में रमेश बैस दर्ज था। वही शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के नाम को मिटाने के बाद नए शिक्षा मंत्री का नाम के जगह पर खाली छोड़ दिया गया था। जिसे लेकर *हिंदुस्तान की आवाज* ने प्रमुखता से रविवार को खबर प्रकाशित था। खबर प्रकाशित होने के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारी ने संज्ञान लिया। जिसके बाद गुरुवार को विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने सामान्य ज्ञान सूचना पट्ट को अपडेट कर दिया है। जिसमे वर्तमान देश व राज्य के मंत्री का नाम दर्ज कर दिया है।
Advertisement






Users Today : 0
Total Users : 350838
Views Today :
Total views : 504642