सगमा(गढ़वा)/विनोद मिश्रा
झारखंड लोक तांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की बैठक प्रखंड मुख्यालय में आयोजित की गई। इस दौरान पार्टी प्रखंड कमिटी का गठन किया गया। बैठक के दौरान जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।
नेताओ ने अपने पार्टी के विषय में विस्तृत रूप से जानकारी दिया।
इसके बाद उपस्थित लोगो ने प्रखण्ड अध्यक्ष के रूप में सोनू मौर्या का सर्वसम्मति से चयन किया। उपाध्यक्ष के रूप में राजन कुमार कुशवाहा, सचिव सादिक अंसारी, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, मीडिया प्रभारी सुमंत कुमार को बनाया गया है जबकि सदस्य के रूप में उज्ज्वल पाल, रविंद्र कुशवाहा, ताहिर अंसारी, ओम प्रकाश कुशवाहा, मुमताज अंसारी, सफी अहमद, बेलाल अंसारी को शामिल किया गया है। इस दौरान झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के गढ़वा जिला अध्यक्ष सुरेश प्रसाद शाह, जिला सचिव अभय कुमार पासवान, अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय पासवान उपस्थित थे।
Advertisement








Users Today : 13
Total Users : 351847
Views Today : 13
Total views : 505931