श्री बंशीधर नगर(गढ़वा)। दिल्ली पुलिस ने नगर उंटारी के बिसनपुर से एक युवक को हिरासत में लिया है। उक्त युवक पर दिल्ली से एक नाबालिग लड़की को भगाने का आरोप है। साथ ही पुलिस ने उक्त लड़की को भी बरामद कर लिया है। गुरुवार को नगर उंटारी पुलिस के सहयोग से नगर उंटारी थानाक्षेत्र से बिसनपुर निवासी मकसूद खलीफा के पुत्र साहिल खलीफा को पकड़ा। साहिल पर दिल्ली पुलिस में बिहार के नालंदा जिले के एक नाबालिग लड़की को अपहरण करने का प्राथमिकी दर्ज था। साहिल दिल्ली में दर्जी का काम करता था। पास में रहने वाले बिहार के एक लड़की को लेकर कुछ दिन पूर्व फरार हो गया। जिसके बाद लड़की के परिजनों ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। गुरुवार को नगर उंटारी पहुंचे दिल्ली पुलिस के 2 जवानों ने उसे लड़की के साथ बरामद कर लिया। दिल्ली पुलिस उसे लेकर अनुमंडलीय अस्पताल मेडिकल कराने पहुंची। दिल्ली पुलिस के जवानों ने बताया की लड़का व लड़की को लेकर दिल्ली जाएंगे।
Advertisement








Users Today : 9
Total Users : 350647
Views Today : 10
Total views : 504410