विशुनपुरा(गढ़वा)/राजु सिंह
विशुनपुरा प्रखंड के पतिहारी पंचायत सचिवालय सभागार में शुक्रवार को सुखाड़ को लेकर कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया गया।
झारखंड राज्य फसल राहत योजना को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता अंचल अधिकारी सतीश कुमार सिन्हा ने किया।
बैठक में सुखाड़ को लेकर अंचलाधिकारी के द्वारा बीमा कागजातों के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी। अंचलाधिकारी ने फसल निबंधन पर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए पंचायत के सभी किसान और जनप्रतिनिधियों से अपने पंचायत से अधिक से अधिक किसानों को लाभ दिलाने की आग्रह किया। साथ ही उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बारिश नहीं होने के कारण किसानों को काफी नुकसान हुआ है। इसके लिए सरकार ने झारखंड राज्य सुखा राहत योजना के तहत किसानों को मदद करने का निर्णय लिया है।
कहा कि सूखा राहत आवेदन भरने के लिए किसानों को मुखिया से प्रमाणित वंशावली व अंचल कार्यालय से एलपीसी के साथ जमीन का रसीद, आधार कार्ड, बैंक पासबुक और मोबाइल नंबर अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि किसान फॉर्म तैयार कर प्रज्ञा केंद्र संचालक या सीएसपी संचालक से मिलकर ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन करवाये।
इस मौके पर कर्मचारी सह सीआइ जितेंद्र कुमार, बीटीएम राकेश कुमार, किसान मित्र उमेश ठाकुर, राजीव यादव, मुखिया प्रतिनिधि मुना अंसारी, बलदेव सिंह, अब्दुला अंसारी, इस्राइल अंसारी, अलमुदिन अंसारी, रामसुंदर यादव, महेंद्र शाव, संजय यादव, अजय रामसहित सैकड़ो किसान उपस्थित थे।
Advertisement







Users Today : 3
Total Users : 352038
Views Today : 3
Total views : 506165