सगमा(गढ़वा)। विनोद मिश्र
प्रखण्ड कार्यालय के सभागर में स्वतंत्रता दिवस को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। प्रमुख अजय साह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में हर घर तिरंगा कार्यक्रम पर भी चर्चा की गई। इस दौरान बीडीओ सत्यम कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज को लेकर सरकार द्वारा जारी नए गाइड लाइन के बारे में जानकारी दिया। उन्होंने बताया कि आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर पूरे देश मे अमृत महोत्सव का आयोजन चल रहा है। जिसमे 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत सभी घरों में तिरंगा झंडा लगाने का अभियान चलेगा। जिसमे सभी पंचायत प्रतिनिधियों को शामिल होकर सफल बनाना है। सुबह आठ बजे प्रखण्ड कार्यलय व सवा आठ बजे अंचल कार्यलय पर ध्वजारोहण करने का निर्णय हुआ। बैठक 20 सूत्री उपाध्यक्ष देवचंद यादव, उप प्रमुख अर्जुन पासवान, पूर्व जीप सदस्य नन्दगोपाल यादव, मुखिया इंदजीत कुशवाहा, तेज लाल भुइँया, राजेन्द्र राम, असोक राम, ओमप्रकाश सिंह, रविरंजन कुमार, सुरेंद्र ठाकुर, प्रभास पांडेय सहित सभी प्रखण्ड व अंचल कर्मी उपस्थित थे ।
Advertisement







Users Today : 20
Total Users : 351016
Views Today : 22
Total views : 504872