धुरकी(गढ़वा)/ कृष्णा कुमार
धुरकी प्रखंड अंतर्गत अंबाखोरेया गांव निवासी दाल साय गोंड (45 वर्ष) की मौत ह्रदय गति रुकने से शनिवार को हो गई। मौत के खबर सुनते ही घर में मातम छा गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बताया जाता है की दाल साय गोंड एक गरीब परिवार का आदमी था। किसी तरह अपना मजदूरी करके घर पोषण करता था। लेकिन उनकी मौत होने से घर के परिजनों के समक्ष विकट समस्या उतपन्न हो गयी है। दालसाय गोंड का एक पुत्र और एक पुत्री है। इस घटना के जानकारी मिलते ही समाजसेवी उमेश कुमार, बसंत सिंह गोंड, मुरारी राम, रामकिशन गोंड राजकुमार विश्वकर्मा सहित अन्य लोग घर पहुंचकर परिवार वालो को इस दुख के घड़ी में ढांढस बनाया। इधर रविवार को घटना के जानकारी मिलने के बाद प्रधानाध्यापक चंद्रशेखर राम ने एक हजार रुपया नगद देकर सहयोग किया।
Advertisement







Users Today : 5
Total Users : 350932
Views Today : 17
Total views : 504775