भवनाथपुर(गढ़वा)/जुल्फिकार
केंद्र सरकार गरीबों को राहत देने के उद्देश्य से हर महीने राशन के अलावे अतरिक्त फ्री राशन दे रही है। लेकिन अधिकारी व डीलर की मिलीभगत से गरीबो को उसका हक और लाभ सही तरीके से नही मिल पा रहा है। ऐसा ही मामला चपरी पंचायत में देखने को मिला। जहां ज्योति महिला स्वयं सहायता समूह के कार्डधारियों ने डीलर द्वारा दो माह का फ्री राशन नही देने के खिलाफ जमकर हंगामा किया। लाभुक बीरू बैठा, हनीफ मियां, हामिद मियां, असगर अंसारी, बनारसी साह, इसहाक अंसारी, नाजिम हुसैन, मोतीलाल साह, मुस्ताक अंसारी, अमरूदिन अंसारी, कुसमी कुंवर, चिंता देवी, प्रभा देवी, हीरा देवी, बिमला देवी, सलमा बीबी सहित दर्जनों लाभुकों ने बताया कि समूह का अध्यक्ष सह डीलर सुनैना देवी हमलोगों को पी एम जी वाई के फ्री मिलने वाला राशन अगस्त और अक्टूबर माह का राशन नही दिया जा रहा है। मांगे जाने पर डीलर द्वारा दुर्व्यवहार किया जाता है। डीलर द्वारा हमलोग को गांव से 5 किलोमीटर दूर भवनाथपुर में पॉश मशीन में अंगूठा लगाने के लिए बुलाती है। जिस से हम लोगों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। जितना का अनाज नही उतना भाड़ा भी लग जाता है साथ मे पूरे दिन का समय व्यर्थ होता है। डीलर द्वारा पर्ची भी नहीं दिया जाता है। वहीं डीलर 2 किलो अनाज भी कम देता है। इस संबंध में डीलर सुनैना देवी ने बताया कि में सभी को राशन दे रहीं हु।
*क्या कहते हैं एमओ*
इस संबंध में पूछे जाने पर एमओ सह बीडीओ जयपाल महतो ने कहा कि राशन डीलर को चला गया है अगर राशन नही देता है तो कारवाई किया जाएगा।
Advertisement







Users Today : 11
Total Users : 350866
Views Today : 11
Total views : 504674