विसुननपुरा(गढ़वा)/राजु सिंह
विसुनपुरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पिपरी कला पंचायत के सुदूरवर्ती गांव पातो के गौराही टोला में पानी की भारी किल्लत की खबर प्रमुखता से प्रकाशित होते ही सांसद विष्णु दयाल राम ने संज्ञान में लिया है।
खबर प्रकाशित होने के बाद शुक्रवार को गौराही टोला पर की गयी बोरिंग में चापाकल लगवा दिया गया है।
जानकारी देते हुए सांसद प्रतिनिधि पुलस्त्य शुक्ला ने बताया की पातो के गौराही टोला पर पीने का पीनी की समस्या को अब दूर कर दी गयी है।
उन्होंने बताया की भाजपा मंडल इकाई विशुनपुरा की एक टीम को भेज कर बोरिंग में चापाकल मिस्त्री द्वारा लगवा दिया गया है। चापाकल लग जाने से अब वहां के आदिम जनजाति कोरवा, परहिया, भुइया के लोगों को पेयजल के लिए परेशान नही होना पड़ेगा। इनलोगो को पीने का पानी के लिए काफी परेशानी होती थी, जो लोग मिट्टी को खोद कर भटकुवां का पानी पीते थे। लेकिन अब चापाकल लग जाने से शुद्ध पेयजल पी पाएंगे।
मालूम हो कि प्रखंड में इस वर्ष अनुमान से बहुत कम वारिस हुई है। जिसके चलते अभी से ही इस गांव के सभी नदी नाले सूखने लगे है।
चारों ओर से पहाड़ी के बीच बसे इस टोले में पर आदिम जनजाति कोरवा, परहिया व भुईयां जाती के लगभग 20 से अधिक घरों के परिवार रहते है।
इस टोले पर लगभग 4 माह पहले सांसद कोटे से चापाकल के लिए बोरिंग करवाई गई थी, लेकिन बोरिंग में चापाकल नहीं लगाया गया था। जिस कारण लोग को पेयजल के लिए कच्चे कुआं का गंदा पानी पीने को मजबूर थे। लेकिन अब सांसद द्वारा चापाकल निर्माण करा देने से पीने का पानी की समस्या दूर हो गयी है। लोग शुद्ध पेयजल का पान कर सकेंगे।
इस टोले के लोगो ने सांसद द्वारा करायी गयी इस नेक कार्य को खूब सराहा है।
Advertisement







Users Today : 13
Total Users : 350851
Views Today : 16
Total views : 504658