भवनाथपुर(गढ़वा)/जुल्फिकार
झगराखांड़ गांव के समीप में दो बाइकों के बीच हुई आपसी टक्कर में एक बाईक पर सवार मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में झगराखांड़ के भंवरिया टोला निवासी लखु राम की पत्नी मनोरमा देवी और बेटा विकास कुमार का नाम शामिल है। दोनों घायलों को इलाज के लिए स्थानीय लोगों द्वारा भवनाथपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया, जहां आयुष डॉक्टर निशंक निश्रम और एमपीडब्लू गुप्तेश्वर प्रसाद ने प्राथमिक इलाज के बाद स्थिति गंभीर देखते सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि घटनास्थल से थाना के एसआई कुंदन यादव ने बाईक को जब्त कर थाने ले आये हैं।
घटना के संबंध में घायल मां-बेटा ने बताया कि अपने घर भंवरिया से खरौंधी रिश्तेदारी में जा रहे थे, झगराखांड़ के पास विपरीत दिशा से आ रहा बाईक ने उन्हें टक्कर मार दिया। उक्त बाइक यूपी के रोरवा निवासी उपेन्द्र कुमार चला रहे थे।
Advertisement








Users Today : 2
Total Users : 351807
Views Today : 2
Total views : 505889