धुरकी व नगर उंटारी प्रखंड में हुए वज्रपात की घटना में 3 मवेशी की मौत

धुरकी और श्री बंशीधर नगर प्रखंड में हुई वज्रपात की दो घटना में 3 मवेशी की मौत हो ग्गी। पहली घटना धुरकी में घटी।

Advertisement

धुरकी थाना क्षेत्र के पुतुर गांव निवासी विष्णुदेव प्रजापति पिता नंदलाल प्रजापति के एक बैल को मौत शनिवार की चार बजे आई अचानक तेज आंधी तूफान सहित मेघ गर्जन से वज्रपात की चपेट में आने से बैल की मौत हो गई। इस घटना के जानकारी देते हुए विष्णुदेव प्रजापति ने बताया कि हर रोज की भांति आज भी बैल को बांस में बंधा हुआ था और अचानक आई आंधी’तूफान के साथ वज्रपात होने से एक बैल बैलों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।

Advertisement

Advertisement

विष्णुदेव प्रजापति ने बताया कि कुछ दिन पहले ही किसानी करने के लिए 20000 हजार में बैल की खरीदारी किये हुए थे । लेकिन वज्रपात से बैल की मौत होने से मेरा तो कमर ही टूट गया मैं विष्णुदेव आर्थिक रूप स वह रोते हुए कहता है वह बहुत ही गरीब किसान है। बैल से अपना अपने और दूसरों के खेतों की जुताई कर वह परिवार चलाता था। अब उसके सामने परिवार चलाने की समस्या खड़ी हो गयी है। बैलों की मृत्यु से पूरे परिवार का बुरा हाल हो गया है। पीड़ित किसान ने प्रशासन से अविलंब मुआवजा देने का आग्रह किया है। इस घटना की जानकारी मिलते ही सोनडीहा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि हनुमंत कुमार यादव ने पीड़िता विष्णुदेव प्रजापति से मोबाइल से संपर्क किया और पीड़िता को आश्वाशन देते हुए मुखिया प्रतिनिधि ने कहा कि सरकार की घर से मिलने वाली हर सुबिधा मौजा दिलाने का आश्वासन दिया।

Advertisement

 

Advertisement

वही एक अन्य घटना में बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के बिलासपुर पंचायत के गंगटी गांव निवासी आनंद पासवान के दो गाय की मौत शनिवार की चार बजे आई अचानक तेज आंधी तूफान सहित मेघ गर्जन से वज्रपात की चपेट में आने से हो गयी। इस घटना के जानकारी देते हुए आनंद पासवान ने बताया कि हर रोज की भांति आज भी दोनों गाय को आम के पेड़ बंधा हुआ था और अचानक आई आंधी’तूफान के साथ वज्रपात होने से दोनों गाय की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!