भवनाथपुर(गढ़वा)/अजित कुमार साह
भवनाथपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कैलान पंचायत के रक्सा रामनगर टोला में एक आदिवासी महिला ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर लिया है। घटना सोमवार रात की है। मृतिका रामप्रवेश कोरवा की पत्नी चंद्रावती देवी(45 वर्ष) है। सूचना मिलते ही थाना के एसआई कुंदन यादव अपने दल बल के साथ पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम हेतु गढ़वा भेजवाया।
स्थानीय लोगो के अनुसार चंद्रावती देवी कर्ज के कारण तनाव में रह रही थी। बेटी की शादी में कई लोगों से कर्ज ले लिया था। आर्थिक तंगहाली के कारण कर्ज चुका नही पा रही थी। कर्ज चुकाने के लिए प्रयत्न माइक्रो फाइनेंस से 45 हजार रूपये व कैशपार माइक्रो क्रेडिट से एक लाख रुपए लोन लिया था। पति रामप्रवेश कोरवा ने बताया कि मेरे छोटी बहु ने अनपूर्णा माइक्रो फाइनेंस व अन्य फाइनेंस से लोन ली है। वह घर छोड़ कर कुछ दिन पूर्व ही भाग गई है। जिसके कारण हम लोगों पर लोन भरने का दबाव बनाया जा रहा था। करीब 5 बजे शाम में लगभग पांच से छः_लोग समूह के स्टाप घर पर आकर अभद्र भाषा के साथ गाली गलौज किए। साथ ही घर के सामग्री व घर पर के सीटा उतार कर ले जाने की धमकी दी गई थी। जिस से पत्नी काफी टेंशन में थी। रात में सबके सो जाने के बाद इसी तनाव में पत्नी ने कीटनाशक खा लिया। सुबह देखा तो मृत्यु हो गई थी। घटना लोगो के बीच चर्चा बना हुआ है।
मृतिका के घर जाकर मुखिया सुकनी देवी, रामप्रताप यादव, अलोक यादव, उपेंद्र यादव, गुडु यादव, लाका कोरवा, गुलजारी साह, नागेंद्र कोरवा, धर्मदेव कोरवा, अमिरका साह, सुरेश साह, बिनोद साह, अनिल यादव, नगीना यादव, नागेंद्र साह सहित कई लोगों ने परिजन को सांत्वना दिया।
Advertisement






Users Today : 12
Total Users : 350850
Views Today : 15
Total views : 504657