पूर्व विधायक के बयान पर गढ़वा में महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन, सत्येंद्र तिवारी के तस्वीर पर पोती कालिख

माफी नही मांगने पर सत्येंद्र तिवारी के आवास का घेराव की घोषणा

गढ़वा/हिंदुस्तान की आवाज़
गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी के खिलाफ शहर में महिलाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान पूर्व विधायक के तस्वीर पर महिलाओं ने कालिख पोती। मंत्री मिथिलेश ठाकुर पर पूर्व विधायक के एक बयान पर झामुमो आक्रोशित है। झामुमो नेत्री रेखा चौबे के नेतृत्व में महिलाएं पूर्व विधायक पर हमलावर है। प्रदर्शन में शामिल महिलाएं पूर्व विधायक को महिला विरोधी बताते हुए माफी की मांग कर रही हैं।

Advertisement

मंगलवार को महिला शक्ति के बैनर तले बड़ी संख्या में आक्रोषित महिलाओं ने विरोध मार्च निकाली। इस दौरान पूर्व विधायक के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की गई। साथ ही महिलाओं ने पूर्व विधायक तिवारी की तस्वीर पर कालिख पोत कर चप्पलों से जमकर पिटाई की।
रेखा चौबे के नेतृत्व में आयोजित विरोध मार्च टाउन हॉल के मैदान से शुरू होकर चिनियां मोड़, रंका मोड़, मेन रोड होते हुए मझिआंव मोड़ पहुंचा। वहां से पुनः रंका मोड़ पहुंचकर जुलूस सभा में तब्दील हो गई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि पूर्व विधायक महिलाओं को पैर की जूती समझना छोड़ दें। इस तरह का अभद्र टिप्पणी व महिलाओं का अपमान कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रेखा चौबे ने कहा कि महिला शक्ति जाग गई है। पूर्व विधायक को यह बताना होगा कि वह महिला कौन है जिसके बारे में उन्होंने आपत्तिजनक बयान दिया है। वे 24 घंटे के अंदर नाम बताएं या सार्वजनिक तौर पर माफी मांगे। अन्यथा महिलाएं उनके आवास का घेराव करेंगी, कैंडल मार्च निकलेंगी, इसकी शिकायत महिला आयोग में भी की जाएगी। इसके बाद आंदोलन और उग्र होगा। यह अपमान सिर्फ गढ़वा की महिलाओं का नहीं पूरे राज्य व पूरे देश की महिलाओं एवं समस्त नारी जाति का अपमान है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दीपमाला ने कहा कि सत्येंद्र तिवारी ने किसी महिला का नाम लिए बगैर अभद्र टिप्पणी की है। इसका मतलब है कि उन्होंने समस्त महिला जाति को गाली दिया है। महिला का अपमान पूरे सृष्टि का अपमान है। इसे हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। आने वाले चुनाव में सभी महिलाएं मिलकर उन्हें इतनी दूर फेंक देंगे कि उन्हें गढ़वा-पलामू का नाम याद भी नहीं रहेगा। मौके पर मुख्य रूप से चंदा देवी, अराधना सिंह, सोनी देवी, रेखा पाठक, अमोला देवी, राखी विश्वकर्मा, संगीता देवी, किरण देवी, उर्मिला देवी, पार्वती देवी, सुषमा देवी, रजनीगंधा, चंद्रवती देवी, मंजू देवी, ममता देवी, चांदनी देवी, शांति देवी, निर्मला देवी, वंदना देवी, वृंदा देवी, फातमा, सुचिता, उर्मिला, फेकनी कुंवर सहित काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।
*आक्रोश मार्च के दौरान शहर में लगी भीषण जाम*

महिला शक्ति के बैनर तले आयोजित आक्रोश मार्च के दौरान पूरा शहर व्यस्त हो गया। जुलूस में महिलाओं की अत्यधिक भीड़ थी। इस कारण चिनियां मोड़ से मंझिआव मोड़ तक पूरे शहर में जाम लगा रहा।

Advertisement

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!