विशुनपुरा(गढ़वा)/राजु सिंह

Advertisement
Advertisement
संजय कुमार कुशवाहा ने गुरुवार को विसुनपुरा थाना में पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान थाना प्रभारी बुद्धराम सामद ने उन्हें पदभार सौंपा।
इसके बाद निवर्तमान थाना प्रभारी बुद्धराम सामद, युवा समाजसेवी प्रशांत गुप्ता, मुकुंद कुमार ने नए थाना प्रभारी को गुलदस्ता देकर स्वागत किया।
इस दौरान नए थाना प्रभारी संजय कुमार कुशवाहा ने बताया की विसुनपुरा थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा की आपराधिक घटनाओं जैसे चोरी, लूट अन्य छोटी बड़ी घटनाओं पर नकेल कसा जाएगा। थाना में आने वाले समस्याओं को निष्पक्ष होकर सहयोग किया जाएगा। पुलिस व पब्लिक में सामंजस्य स्थापित किया जाएगा। वहीं थाना क्षेत्र के बाकी नदी बालू घाट से अवैध बालू का उत्खनन और परिवहन करने वालों पर विशेष रूप से कार्रवाई होगी।
इस दौरान नए पु०अ०नि० अजीत कुमार ने भी पदभार ग्रहण किया।
Advertisement







Users Today : 10
Total Users : 350832
Views Today : 13
Total views : 504634