विशुनपुरा(गढ़वा)/ राजू सिंह
पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय ने गढ़वा जिले के 39 जिला पुलिस पदाधिकारियों को ट्रांसफर पोस्टिंग किया है। इनमें चार पुअनि को विभिन्न थानों की जिम्मेवारी दी गई है।
मेराल थाना में पदस्थापित पुअनि संजय कुमार कुशवाहा को विसुनपुरा थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं भंडारिया में पदस्थापित पुअनि दीपक राणा को कांडी, पुअनि संतोष कुमार रवि को धुरकी, बरडीहा के पुअनि पंकज सिंदुरिया को खरौंधी थाना प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा 35 पुअनि को इधर से उधर किया गया है।
सभी पुलिस पदाधिकारियों को समय पर नवपदस्थापन स्थान पर योगदान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिले के नव पदस्थापित पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए यह बदलाव किया गया है।
Advertisement






Users Today : 4
Total Users : 351751
Views Today : 5
Total views : 505811