विसुनपुरा(गढ़वा)/राजु सिंह
अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देशानुसार प्रखंड विकास पदाधिकारी सह दंडाधिकारी हीरक मन्ना केरकेटा ने पुलिस बल के साथ सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर बनाये गए कच्चा मकान पर बुलडोजर चलवाकर ध्वस्त कर दिया।

Advertisement
जानकारी के अनुसार प्रखंड के सारो गांव निवासी मुबारक अंसारी ने अनावाद सर्व साधारण झारखंड सरकार खाता 220, प्लॉट 215 की भूमि पर कच्चा मकान बना कर अतिक्रमण किया हुआ था।
जिसे लेकर विसुनपुरा अंचलाधिकारी निधि रजवार ने अतिक्रमण को मुक्त कराने के लिए श्रीबंशीधर नगर अनुमंडल पदाधिकारी को पत्राचार कर अवगत कराया था। बताया गया कि इसके पूर्व में भी मुबारक अंसारी को अतिक्रमण हटाने लिए अंचल अमीन द्वारा उक्त भूमि का सीमांकन कर नोटिस भी दिया गया था। इसके बाद भी अतिक्रमण नही हटाया गया। जिसके बाद अनुमंडल पदाधिकारी ने विसुनपुरा बीडीओ को दंडाधिकारी नियुक्त कर अतिरिक्त पुलिस बल के साथ अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए निर्देश दिया। निर्देश के आलोक में उक्त भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

Advertisement
मौके पर थाना प्रभारी संजय कुमार कुशवाहा दल बल के साथ मौजूद थे।वही शांति व्यवस्था को लेकर जिला मुख्यालय से भी अतिरिक्त पुलिस बल भी मंगाया गया था।
Advertisement






Users Today : 1
Total Users : 350635
Views Today : 1
Total views : 504397