विसुनपुरा(गढ़वा)/राजु सिंह
भवनाथपुर विधान सभा क्षेत्र कांग्रेस की परम्परागत सीट रही है। यहां से कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव में अपना उम्मीदवार उतारेगी। उक्त बातें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कही। वे पार्टी द्वारा आयोजित प्रखंड क्षेत्र के कोचेया गांव में कार्यकर्ता सह विचार गोष्टी कार्यक्रम को संबोधित कर रह रहे थे।

प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा की कार्यकर्ताओ की मेहनत से भवनाथपुर विधानसभा की परंपरागत सीट को लड़ कर जीतेंगे।उन्होंने कहा कि किसी नेता का कितना भी पहुच हो, टिकट के काबिल होंगे उन्हें ही टिकट मिलेगा। उन्होंने कहा की नेहरू जी की छवि को बचाना है। नेहरू जी की छवि को खराब करने का कार्य किया जारहा है।
उन्होंने कहा की कार्यकर्ता से मालूम हुआ है कि भवनाथपुर डोलोमाइट माइंस बंद है, उसे चालू करने के लिए आवाज उठाया जाएगा।
उन्होंने कहा की देश मे लोग डर और खौफ की जिंदगी जी रहे है। देश मे नफरत फैला कर चुनाव जितने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जो अपनो की गांरटी नही ले सकता। वह देश की गांरटी लेने की बात करते है। उन्होंने कहा की कांग्रेस पार्टी अपनो को खो कर देश को बचाने में लगी है।
उन्होंने कहा प्रधानमंत्री देश मे हिन्दू मुस्लिम कर लोगो को बाटने में लगे हुए है। देश मे युवा रोजगार के लिए दर दर भटक रहे है।

वही पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष मानस सिन्हा ने कहा की हमारी लड़ाई भाजपा से नही अपने ही लोगो से है। कुछ लोग कांग्रेस को बरगला कर नगर गढ़ व कधवन गढ़ में सत्ता रखने का कार्य करते है। पांच बार दल बदलने वाले लोगो को पार्टी से दूर रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि नेहरू जी के समय भवनाथपुर में एशिया का सबसे बड़ा डोलोमाइट माइंस था, लेकिन यहां के नेता अपनी नेतागिरी चमनाने में माइंस को बंद करा दिया।
उन्होंने कहा की झामुमो गठबंधन में है, लेकिन भवनाथपुर विधानसभा में कांग्रेस ही रहेगा। इस मौके पर जिला अध्यक्ष अवैदुल्लाह हक़ अंसारी, प्रदेश सचिव प्रभात कुमार दुबे, प्रदेश महा सचिव मदन मोहन शर्मा, जिला कांग्रेस प्रभारी सत्यनारायण सिंह, उदय नारायण तिवारी, सुर्यकांत शुक्ला, जिला महासचिव सुशील चौबे, बीस सूत्री अध्यक्ष शैलेश चौबे, शैलेंद्र प्रताप देव सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Advertisement







Users Today : 11
Total Users : 351929
Views Today : 11
Total views : 506026