श्रीबंशीधर नगर/उपेंद्र कुमार
गोसाईबाग मैदान में आयोजित परिवर्तन यात्रा को संबोधित करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि श्री बंशीधर नगर में विराजमान श्री कृष्ण एवं राधा रानी की यैसी अद्भुत प्रतिमा हमने आज तक नहीं देखी थी।उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने भी कहा है कि अन्याय करने से भी बड़ा पाप अन्याय सहना है। अब झारखंड में अन्याय की अति हो चुकी है इस परिवर्तन यात्रा में आज आप इस अन्याई सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि झारखंड की हेमंत सरकार में जितना भ्र्ष्टाचार हुआ है उतना आज तक पूरे देश में देखने को नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि झारखंड के मंत्रियों के घरों से नोटों के पहाड़ मिल रहे हैं। यह सरकार राज्य को लूटने में लगी हुई है यहां के खनिज संपदा लुटे जा रहे हैं।बाल्टी में बालू बिक रहा है। विदेशी घुसपैठिये झारखंड में घुसपैठ कर बहन बेटियों की इज्ज़त से खिलवाड़ कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से इस बेईमान एवं निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।
Advertisement
Advertisement






Users Today : 19
Total Users : 351853
Views Today : 20
Total views : 505938