रमना(गढ़वा)/राहुल कुमार
23 सितंबर को विधायक व झामुमो नेत्री कल्पना सोरेन के श्री बंशीधर नगर मे सभा और रमना में रोड शो के साथ सभा के कार्यक्रम को लेकर प्रखंड अध्यक्ष नागेद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान कार्यक्रताओं को संबोधित करते हुए ताहिर अंसारी ने कहा कि पुरे प्रदेश में मंईया संम्मान योजना पार्टी के द्वारा आयोजित की जा रही है।भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में बाबा बशीधर के पावन भूमि से यह संम्मान यात्रा आरंभ किया जा रहा है।उक्त यात्रा में पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित हो इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को लगना होगा।उन्होंने कहा कि इसबार प्रदेश का चुनाव झारखंड और झारखंडी अस्मिता बचाने की होगी।एक तरफ गरीब,दलित,अल्पसंख्यक,
पिछड़ा वर्ग झारखंड और झारखंडी अस्मिता बचाने के लिए चुनाव में उतर रहा है तो दुसरे तरफ विपक्ष है,जिसके नेता संविधान,लोकतंत्र और आरक्षण समाप्त करने की बात करते है।ऐसे लोगो को झारखंड और झारखंडीयो से कोई मतलब नही है।विपक्ष को यहा कि अकुत खनिज संपंदा पर नजर जिसे वे अपने कारपोरेट मित्रो के हाथो बेच सके।लेकिन जब तक प्रदेश में झामुमो पार्टी रहेगी इनका मंसूबा सफल नही होगा। बैठक को जीप अध्यक्ष शांती देवी आदी कई लोगो ने संबोधित किया।इस अवसर पर मुन्नापासवान,विशेश्वर मेहता,रोहित वर्मा,रामचंद्र राम,अनुज कुमार, लालमन मेहता,विनोद गुप्ता, पवन गुप्ता,उदित ठाकुर,सुभान अंसारी,रविंद्र सिंह खरवार,मुन्ना पांडे,सुकुल चौधरी,आकाश यादव,विमलेश यादव,नन्हाई साह,मनोज साह सहीत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Advertisement








Users Today : 15
Total Users : 351849
Views Today : 15
Total views : 505933