मुंगेर में योग नगरी समाजिक सहायता संगठन ने मनाया चौथा स्थापना दिवस

मुंगेर से विराट सिंह की रिपोर्ट

योग नगरी समाजिक सहायता संगठन मुंगेर के सदस्यों ने नौवागढी दक्षिणी क्षेत्र के अंबेडकर नगर गांव में संगठन का चौथा स्थापना दिवस मनाया। यह कार्यक्रम अनूठे तरीके से मनाया गया।
संगठन के द्वारा अंबेडकर नगर गांव में सैकड़ों बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री और मिठाइयां बांटी गयी। साथ ही संगठन के सभी सदस्यों ने वर्षगांठ के उपलक्ष में एक दूसरे को अबीर और गुलाल लगाते हुए मिठाईयां खिलाई।

संगठन के माध्यम से मुंगेर के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र में समय-समय पर जरूरतमंदों को मदद पहुंचाई जाती है। रक्तदान, आर्थिक रूप से कमजोर घर की लड़कियों की शादी, इलाज में मदद, बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा में मदद करने का कार्य संघठन द्वारा किया जाता है। कोरोना काल में संगठन के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर लोगो की मदद की थी।

संगठन के संस्थापक राहुल झा उर्फ चंदन ने कहा कि आज इस संगठन के लिए बहुत ही खुशी का दिन है। यह संघठन सामाजिक कार्यों को बखूबी करते हुए चार साल की हो गयी। लोगो को सहयोग करने में हमारे सदस्य उत्सुक रहते है। आगे भी ऐसा ही काम जारी रहेगा।
संगठन के उपाध्यक्ष सचिन सिन्हा ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य लोगों में समाज के प्रति जागरूकता लाना है।
मौके पर संगठन के सचिन सिन्हा, मोंटी कुमार, चंदन मंडल, पीयूष यादव, शिवम शर्मा, अमरेंद्र कुमार, रितेश कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।

Advertisement

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!