भवनाथपुर(गढ़वा)। भवनाथपुर प्रखंड के धनीमंडरा निवासी अरुण दुबे की बेटी अर्पणा कुमारी इंटर की परीक्षा में 84 प्रतिशत अंक लाकर प्रखंड टॉपर होने का गौरव प्राप्त किया है। अरुण दुबे एलआईसी एजेंट है। इस सफलता से खुश होकर अर्पणा की माता सबिता देवी और पिता ने लोगो को मिठाई खिलाई। अर्पणा के टॉपर होने पर पूरे गांव-समाज के लोग खुशी जाहिर करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं। अर्पणा अपने तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर है। बड़े भाई इलाहाबाद स्थित अब्दुल कलाम यूनिवर्सिटी में फार्मासिस्ट विषय मे फाइनल ईयर का छात्र है। जबकि छोटी बहन 9वीं क्लास की छात्रा है।
अर्पणा ने इस सफलता में घर-परिवार, शिक्षकों के अलावे चचेरे भाई प्रत्यूष कुमार दुबे का अहम योगदान मानती है। उसने बताया कि प्रत्यूष श्री बंशीधर नगर के बीरबल स्थित प्लस टू विद्यालय के प्रधानाचार्य है। जिन्होंने पढ़ाई में काफी सहयोग किया है। अर्पणा का पसंदीदा विषय संस्कृत है। इसी विषय मे उच्च शिक्षा ग्रहण कर लेक्चरर बनना चाहती है।अर्पणा को पंडरिया मुखिया गायत्री देवी, अनिल चौबे, सुनील चौबे, मुना दुबे, चपरी मुखिया शैलेस चौबे, उदय कांत दुबे सहित लोंगो ने बधाई दी है।
Advertisement






Users Today : 13
Total Users : 350633
Views Today : 29
Total views : 504395