धुरकी के खाला गांव में भूमि विवाद में हुए मारपीट की घटना में 5 घायल, पूर्व उपमुखिया पर आरोप

धुरकी(गढ़वा)। धुरकी थाना क्षेत्र के खाला गांव के सिधवादामार में भूमि विवाद को लेकर हुए मारपीट में 5 लोग घायल हो गए। सभी घायल एक ही परिवार के है। मारपीट का आरोप पूर्व उपमुखिया बसंत राम और उसके परिवारवालों पर है। घायलों में मानदेव राम (66वर्ष), राजेश्वर राम (36वर्ष), सुरज कुमार (16वर्ष), शिला देवी व कामेश्वर राम का नाम शामिल है। घटना के संबंध मे घायल कामेश्वर व वृद्ध मानदेव राम ने बताया की वह अपने हिस्से की जमीन की जोताई करा रहा था। इसी दौरान पुर्व उपमुखिया बसंत राम, उसका बेटा अमित राम, अमर राम, संदेव राम, भांजा दिनेश राम, जगरनाथ राम अचानक खेत मे पहुंचकर खेत को जबरन अपना कब्जा बताकर जोतने से रोकने लगे। साथ ही लाठी-डंडे और रॉड से हमलोगों को पीटकर घायल कर दिया। वृद्ध मानदेव राम ने बताया की उसके हिस्से की चार डिसमिल जमीन का उसके पास वैध कागज है साथ ही जमीन का कब्जा भी मिल चुका है। इसके बावजूद भी बसंत राम अपने बेटे और भांजे से मिलकर शारीरिक दम और बल के बुते उसके जमीन को जबरन अपना बताकर गैरकानुनी तरिके से कब्जा करना चाहता है। वहीं घायल मानदेव राम ने यह भी बताया की बसंत राम पुर्व से ही उसे मारने-पिटने की धमकी देता था। इधर सभी घायल खून से लथपथ होकर धुरकी थाना मे शिकायत करने पहुंचे। स्थिति गंभीर देखकर प्रभारी थाना प्रभारी राजबल्लभ कुमार ने प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी मे भर्ती कराया। सीएचसी मे सभी घायलों का एएनएम सोनी कुमारी, रेखा कुमारी व अरूण कुमार ठाकुर के द्वारा प्राथमिक उपचार कर दो लोगो को सीएचसी से छुट्टी कर दिया गया। वहीं तीन लोगो की गंभीर स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

Advertisement

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!