सगमा के सोनडीहा मिडिल स्कूल में प्रमुख के निरीक्षण के दौरान मिली कई खामियां

सगमा(गढ़वा)/विनोद मिश्र
सगमा प्रखंड के दक्षिण सोनडीहा स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में मध्यान भोजन में 30 हजार रुपये के गड़बड़झाला का मामला प्रकाश में आया है। इसे लेकर प्रखंड प्रमुख अजय साव सोमवार को स्कूल जाकर मामले की जानकारी लिया।
प्रमुख अजय साव ने छात्र-छात्राओं के परिजनों के शिकायत पर स्कूल पहुंचे थे। विद्यालय के अध्यक्ष अरविंद यादव, संयोजिका उषा देवी द्वारा मध्यान भोजन का 40 हजार रुपये बैंक से छात्रों के बीच वितरण करने के लिए निकाला था। लेकिन छात्रों में वितरण नही कर 30 हजार रुपये आपस में बांट लिया।
निरीक्षण के दौरान संयोजिका उषा देवी ने प्रमुख को बताया बैंक से 40 हजार रुपया निकाला गया था। लेकिन यह पैसा मैं हेडमास्टर को दे दी हूं। वही इस दौरान हेडमास्टर ने प्रमुख को बताया कि पैसा मुझे नही मिला है और यह पैसा संयोजिका के पास ही है। संयोजिका मेरे ऊपर गलत आरोप लगा रही है।
निरीक्षण के बाद प्रमुख अजय साव ने बताया कि स्कूल आकर जानकारी लिया। इस दौरान छात्रों ने बताया कि स्कुल की स्थिति दयनीय है। पूरी घण्टी शिक्षको द्वारा नहीं पढ़ाया जाता। साथ ही मेन्यू के अनुसार भोजन भी नही मिलता। केवल चावल-दाल ही दिया जाता है। जबकि अंडा ,फल भी देना है। शौचालय में भी हरवक्त ताला लगा रहता है जिससे हमलोगों को शौच में परेशानी होती है।
प्रमुख ने सभी शिक्षकों को व्यवस्था में सुधार लाने की बात कही। इस मौके पर वार्ड सदस्य प्रतिनिधि जीतू गुप्ता, राजू गुप्ता सहित सभी शिक्षक उपस्थित थे।

 

Advertisement
Advertisement

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!