भवनाथपुर के अरसली दक्षिणी पंचायत में सर्वजन पेंशन योजना के तहत शिविर का आयोजन

भवनाथपुर(गढ़वा)। भवनाथपु रप्रखंड के अरसली(दक्षिणी) के पंचायत सचिवालय में सर्वजन पेंशन योजना के तहत शिविर का आयोजन किया गया। सहायक निर्देशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग गढ़वा व महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के निर्देश में आयोजित शिविर में जरूरतमंद व योग्य लाभुकों का चयन कर ऑन द स्पॉट स्वीकृती प्रदान की गई। इस दौरान 150 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमे लाभुकों के भौतिक सत्यापन करते हुए 75 योग्य लाभूको का चयन किया गया। जिसमे जिसमें वृद्धा अवस्था पेंशन, विधवा व परित्यक्ता पेंशन, स्वामी विवेकानंद निसक्त पेंशन के तहत लाभुकों के द्वारा प्राप्त आवेदन की स्वीकृती दी गई। वैसे लाभुक जिनके पास सक्षम कागजात नही थे, उन्हें सभी कागजात उपलब्ध कर अपना आवेदन पंचायत सचिवालय में पुनः जमा करने का निर्देश दिया गया। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी जयपाल महतों ने कहा कि सरकार के जनहित के योजनाओं का लाभ योग्य एवं जरूरतमंद लोगों को मिले, इसके लिए ही सरकार के निर्देश पर प्रशासन धरातल पर पहुँचकर कार्यो का निष्पादन कर रही है।


मौके पर मुखिया अनिता देवी, भाजपा मंडल अध्यक्ष सह समाजसेवी सोनाकिशोर यादव, पंचायत समिति सदस्य शकील अहमद, उपमुखिया दयानंद यादव, जनसेवक राजगीर कुमार, राजस्व कर्मचारी सह अंचल निरीक्षक वंशी पाठक, रोजगार सेवक शशि कुमार, ऑपरेटर पंकज कुमार, चंदन कुमार, गणपत कुमार, वार्ड सदस्य उपेंद्र यादव, ताहिर अंसारी, वशीर अहमद, सुनील साह, रीता देवी, सुरेन्द्र सिंह, उदय सिंह, सुजीत ठाकुर, सुनील यादव, फिरोज अंसारी, विजय यादव सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

Advertisement

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!