विसुनपुरा/रमना(राजु सिंह)
सावन के पहले सोमवारी पर विशुनपुरा और रमना प्रखंड कर शिवालयों में बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने पूजा अर्चना किया। सुबह से ही बाबा भोले के दर्शन करने व जलाभिषेक करने के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। चारों ओर ओम नमः शिवाय, हर हर महादेव, बोल- बम के जयघोष से क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। शास्त्रों के अनुसार श्रावण मास में बाबा भोलेनाथ के पूजन से धन धान्य व मनवांच्छित फल की प्राप्ति होती है। रमना प्रखंड के भागोडीह गांव से चलकर दोपहर। 12 बजे भोले भक्तों ने मड़वनिया के सुखड़ा शिव मंदिर स्थित नदी से जल लेकर बाजे गाजे के साथ छतवा टोला स्थित मंदिर में जलार्पण किया। इस दौरान भक्त शिव धुन पर नाचते गाते नहर आये। जलयात्रा कार्यक्रम का आयोजन शिव मंदिर समिति के तत्वावधान में किया गया था। समिति के अध्यक्ष अर्जुन चौधरी ने बताया कि पिछले 5 वर्षों से श्रावण मास की पहली सोमवारी को जलयात्रा किया जाता है। जलार्पण के बाद सामुहिक प्रसाद वितरण व रात्रि में भजन कीर्तन कार्यक्रम का भी आयोजन होगा। सुखड़ा शिव मंदिर में सुबह से ही सोमवारी व्रत करने वाले व जलार्पण करने वाले की भीड़ लगी रही। इसके अलावे चुन्दी, बुलका, गम्हरिया, टंडवा सहित अन्य जगहों पर भी सामुहिक रूप से भक्तों के द्वारा बाबा भोलेनाथ को जल अर्पण किया गया। इस दौरान समिति के रामनाथ चौधरी, सुदामा ठाकुर, हरिहर साह, सूरजदेव साह, नन्दू चौधरी, राधेश्याम पासवान, दिनेश बीयार,सगुनी पाल, ललिता देवी, रेशम देवी, सुमित्रा देवी, कुमारी, पूजा कुमारी, गुंजा कुमारी, अनिता कुमारी सहित सैकड़ों की संख्या में शिव भक्तगण शामिल हुये।
Advertisement






Users Today : 19
Total Users : 350443
Views Today : 23
Total views : 504133