विशुनपुरा(गढ़वा)/ राजू सिंह
घटवरिया बाबा कमिटी के द्वारा करचा गांव के घटवरिया पहाड़ी स्थित शिव मंदिर में 24 घंटे का अखंड-कीर्तन का आयोजन किया गया। अखंड कीर्तन बारिश होने को लेकर किया गया। बारिश नही होने से कृषि कार्य प्रभावित हो रहा है। खेतों में लगे धान का बिचड़ा और मकई के फसलें दम तोड़ने की स्थिति में पहुंचने लगी है। इससे किसानों को अभी से ही सुखाड़ की चिंता सताने लगी है। मौसम की बेरुखी से परेशान किसानों ने भगवान की शरण में जाकर भगवान इंद्र को मनाने के लिए पूजा-पाठ और कीर्तन-हवन करना शुरू कर दिया है।
बरसात होने के लिये घटवरिया पहाड़ी पर 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन किया गया। ग्रामीणों के सहयोग से 24 घंटे तक चलने वाले इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ढोलक-मंजीरें के साथ लगातार हरे राम, हरे राम, राम-राम हरे-हरे . . हरे कृष्ण, हरे कृष्ण, कृष्ण-कृष्ण हरे-हरे का जाप करते हुए जल्द बारिश होने की कामना कर रहे हैं। अखंड कीर्तन से विशुनपुरा व आसपास का महौल पूरी तरह भक्तिमय बना हुआ है। हरि कीर्तन में जतरो बंजारी, बंका, दवनकारा, सखुवाहा, ओढेया, विशुनपुरा, करचा, महुली व पुरहे के कीर्तन मंडली के लोगो ने भाग लिया है।
इस मौके पर रविन्द्र मिश्रा, अजय यादव, श्यामलाल गुप्ता, राजबली चन्द्रवँशी, जगदीस चन्द्रवँशी, अनिल चन्द्रवँशी, शम्भु चन्द्रवँशी, नवल किशोर गुप्ता, नागेंद्र ठाकुर, सचिन गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।
Advertisement









Users Today : 7
Total Users : 349057
Views Today : 22
Total views : 502137