श्री बंशीधर नगर। विधायक भानू प्रताप शाही के अथक प्रयास से श्री बंशीधर नगर में सिविल कोर्ट चालू हो गया है। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी आम जनता की ओर से विधायक को धन्यवाद देती है। उक्त बातें श्री बंशीधर नगर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा नेताओं ने कही। एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण राम और अनुमंडल विधायक प्रतिनिधि ओमप्रकाश गुप्ता ने कहा कि सिविल कोर्ट बनने से आम लोगो को काफी सहूलियत होगी। लोगो की समय की बचत के साथ-साथ पैसे की भी बचत होगी। अनुमण्डल क्षेत्र के लोगो को न्याय पाने के लिए गढ़वा जाना पड़ता था। अब काफी कम दूरी तय करना पड़ेगा। साथ ही जल्द न्याय भी मिलेगा। भाजपा नेताओं ने कहा कि पूर्व मंत्री स्व गिरिवर पांडेय ने अनुमंडल बनाने के बाद सिविल कोर्ट सहित अन्य सुविधाओं के बारे में जो सपना देखा था उसे विधायक भानू प्रताप शाही ने पूरा करने का काम किया है। 2005 से ही विधायक बनने के बाद भानू प्रताप शाही क्षेत्र के समुचित विकास के लिए संघर्षरत है। सिविल कोर्ट और जेल चालू करना उनकी प्राथमिकता में था। इसे लेकर वे कई बार विधानसभा में भी आवाज उठा चुके है। शनिवार को कोर्ट चालू होने में विधायक का प्रयास महत्वपूर्ण है। नेताओ ने कहा कि विधायक का सपना श्री बंशीधर नगर को जिला बनाना है। धीरे-धीरे जिला बनने की जो अहर्ता होती है वो पूरा हो रहा है। भवनाथपु को अनुमण्डल बनते ही सारी अड़चने दूर होगी और विधायक भानू के प्रयास से जिला भी बनेगा। उक्त दौरान मंडल अध्यक्ष कुमार कनिष्क, ग्रामीण अध्यक्ष विकास पांडेय, लालमोहन यादव, लाला पासवान, संजय काँस्यकार सहित अन्य लोग मौजूद थे।
Advertisement








Users Today : 15
Total Users : 351629
Views Today : 18
Total views : 505643