भवनाथपुर(गढ़वा)। भवनाथपुर के लल्लू राम को झारखंड मुक्ति मोर्चा का गढ़वा जिला उपाध्यक्ष और सुरेश गुप्ता को जिला कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है। इसे लेकर स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर है। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने दोनों लोगो को बुके देकर स्वागत करते हुए बधाई दिया है। पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन, सीएम हेमंत सोरेन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि इनके नेतृत्व में पार्टी और मजबूत होगी। वही लल्लू राम और सुरेश गुप्ता ने कहा कि जो जिम्मेवारी मिली है, उसका ईमानदारी पुर्वक निर्वहन करेंगे। सभी कार्यकर्ताओं का मान सम्मान रखते हुए पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करेंगे। दोनों ने आलाकमान के प्रति आभार प्रकट किया। बधाई देने वालों में भवनाथपुर प्रमुख, जिला परिषद सदस्य रंजनी शर्मा, उप प्रमुख पिंटू टोप्पो, पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष ब्रजेश सिंह, प्रखंडअध्यक्ष चंदन ठाकुर, संजय ठाकुर, पुटुन यादव, विनोद सिंह, मनोज यादव, शशि दुबे, दीपक वर्मा, अख्तर अंसारी, समशेर अंसारी सहित कई कार्यकर्ताओं का नाम शामिल है।
Advertisement





Users Today : 1
Total Users : 350553
Views Today : 1
Total views : 504277