श्रीबंशीधर नगर। कचहरी परिसर स्थित अधिवक्ता संघ कार्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान विधायक भानु प्रताप शाही को अधिवक्ताओं ने सम्मानित किया। सिविल कोर्ट चालू होने के बाद पहुंचे विधायक को अधिवक्ताओं ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। वही विधायक ने भी सभी अधिवक्ताओं को अबीर गुलाल लगाया और मिठाई खिलाकर सिविल कोर्ट खुलने की खुशी मनाई। मौके पर विधायक ने कहा कि व्यवहार न्यायालय बना है। इसमें सिर्फ मेरा संघर्ष नहीं है, बल्कि इस संघर्ष में सभी अधिवक्ताओं का भी योगदान है। आपलोगो ने 16 साल तक मेरा साथ दिया है। उन्होंने कहा की मेरे आदर्श स्वर्गीय गिरवर पांडेय के अथक प्रयास से नगर उंटारी अनुमंडल बना। उनका सपना नगर उंटारी में सिविल कोर्ट था। उनका सपना आज साकार हो गया है। वे स्वर्ग से यह देख कर काफी खुश होंगे। उन्होंने कहा कि 2005 में पहली बार विधायक बना था। 2006 के मार्च से सिविल कोर्ट की प्रक्रिया में लग गया था। मेरी एक तमन्ना तो पूरी हो गई, लेकिन दूसरी ख्वाहिश नगर उंटारी को जिला बनाना है। उन्होंने कहा कि बहुत ही जल्द भवनाथपुर, केतार, खरौंधी को मिलाकर एक अनुमंडल का निर्माण कराया जाएगा। जिसके लिए मैं लग चुका हूं। इस दौरान अधिवक्ताओं ने अपनी समस्याओं को भी विधायक से अवगत कराया। विधायक भानु ने कहा वार्ड पार्षद, नगर पंचायत अध्यक्ष भी हैं। आप उनसे मिलिए अगर फिर भी नगर पंचायत द्वारा चापानल व्यवस्था नहीं कराया गया तो मैं शुद्ध पेयजल के लिए आरओ लगवाउंगा।
भाजपा के वरिष्ठ नेता शारदा महेश प्रताप देव ने कहा कि विधायक के अथक प्रयास से व्यवहार न्यायालय का सपना साकार हुआ है। इसके लिए मैं उनको धन्यवाद देता हूँ। मौके पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बृजेश चौबे, वरिष्ठ अधिवक्ता नित्यानंद चौबे, लक्ष्मी कुमारी, भाजपा नेता भगत दयानंद यादव, नगर मंडल अध्यक्ष कुमार कनिष्क, लक्ष्मण राम, लालमोहन यादव, सोनू सिंह, अशोक सेठ, संजय कांस्यकार, अधिवक्ता वीरेंद्र मिश्रा, हँसषेश्वर पांडेय, बृजेंद्र पांडेय, राजमणि पांडेय, वीरेंद्र सिंह, उदय प्रताप सिंह, अनूप कुमार ओझा, राजेश कुमार चौबे, संतोष कुमार वर्मा, अमर प्रकाश पांडेय, उपेंद्र प्रसाद, दिनेश कुमार शुक्ला, राजमणि पांडेय सहित कई लोग मौजूद थे।
Advertisement








Users Today : 22
Total Users : 350792
Views Today : 25
Total views : 504589