मिथुन चक्रवर्ती ने किया दावा, तृणमूल के 38 विधायक भाजपा के संपर्क में

नेशनल डेस्क/ हिन्दुस्तान की आवाज़

मिथुन चक्रवर्ती के दावे से देश के राजनीति में एक बार फिर भूचाल आ गया है। मिथुन चक्रवर्ती ने एक मीडिया समूह से बात करते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस के 38 विधायक भाजपा के संपर्क में है। इनमें से तो 21 विधायक सीधे मेरे सम्पर्क में है। मेरी उनसे बात भी होती है। उनके इस दावे से राजनीति में कयासों का दौर शुरू हो गया है। हालांकि उनके दावों को सच भी मान लिया जाए तो भी भाजपा की सरकार नही बन सकती। क्योंकि वेस्ट बंगाल में भाजपा के 69 विधायक है। 38 को जोड़ लिया जाए तो ये आंकड़ा 107 तक ही जायेगा। जो बहुमत से काफी दूर है। मेगास्टार मिथुन चक्रवर्ती वेस्ट बंगाल में विधान सभा चुनाव से पूर्व राजनीति में भाजपा के जरिये राजनीति में दाखिल हुए है।

मिथुन ने कहा कि अगर महाराष्ट्र में ऐसा हो सकता है तो बंगाल में क्यों नही ? बताते चले कि शिवसेना के विधायकों ने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में अलग गुट बनाकर भाजपा का सहयोग लेते हुए सता परिवर्तन कर दिया था।

भाजपा के खिलाफ होता है दुष्प्रचार
भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि भाजपा के खिलाफ दुष्प्रचार किया जाता है कि भाजपा मुसलमानों के खिलाफ है। लेकिन कोई ये बता दे कि भाजपा शाषित राज्यो में कितने दंगे हुए ? उन्होंने कहा कि आज भाजपा की 18 राज्यो में सरकार है। भाजपा अगर मुसलमानों के खिलाफ होती तो ऐसा नही होता। यह साजिश के साथ लोगो के मन मे बिठाया जाता है।

Advertisement

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!