रमना (गढ़वा)/राहुल कुमार
रमना प्रखंड को अकाल क्षेत्र करते हुए राहत कार्य चलाने की मांग को लेकर झामुमो कार्यकर्ताओं ने बीडीओ को मांग पत्र सौंपा। झामुमो रमना प्रखंड इकाई के कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष नागेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व मे यसवंत पासवान, सब्बू अंसारी, ब्रह्मदेव मेहता, रोहित वर्मा सहित कई कार्यकर्ताओ ने बीडीओ की अनुपस्थिति में रमना नजीर रामानुज शुक्ला को मांग पत्र सौंपा। इस संबंध में नागेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि रमना प्रखंड के सभी पंचायतों में बारिश की स्थिति निराशाजनक है। बारिश के अभाव में धान के बिचड़ा सुख चुका है। रोपा की संभावना नहीं के बराबर है। ऐसे मे प्रखंड क्षेत्र को सुखाड़ क्षेत्र घोषित करते हुए बडे पैमाने पर काम के बदले अनाज योजना चलाया जाए। साथ ही ग्रीन राशन कार्ड के लाभार्थियों को प्रत्येक माह राशन देने और काल क्षेत्र की सभी सुविधा उपलब्ध कराने की मांग मांग पत्र के माध्यम से की गई है।
Advertisement






Users Today : 10
Total Users : 351757
Views Today : 12
Total views : 505818