नेशनल डेस्क/हिन्दुस्तान की आवाज़
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति के लिए अपमानजनक और निंदनीय शब्द का इस्तेमाल किया है। अधीर रंजन ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के लिए राष्ट्रपत्नी शब्द का प्रयोग किया। जिसके बाद भाजपा पूरी तरह आक्रामक हो गयी है। संसद में भी भाजपा लगातार प्रदर्शन करते हुए सोनिया गांधी से माफी की मांग पर अड़ गयी है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर महिला और आदिवासी विरोधी होने का आरोप लगाया है। उन्होंने अधीर रंजन चौधरी पर कार्रवाई की मांग किया है। वही भाजपा के विरोध के कारण लोकसभा 2 बजे तक स्थगित कर दी गयी है।
अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि उनसे गलती से यह शब्द निकल गया है। यह चूक हुई है मुझसे।
उधर सोनिया गांधी ने कहा कि अधीर रंजन चौधरी पहले ही माफी मांग चुके है।
लेकिन भाजपा इस मुद्दे को आसानी से नही जाने देने वाली है। भाजपा का प्लान संसद से लेकर सड़क तक इस मुद्दे को आक्रामक तरीके से उठाने का है। भाजपा के बड़े-बड़े नेता कांग्रेस आलाकमान से माफी की मांग पर अड़े हुए है।
Advertisement







Users Today : 24
Total Users : 352157
Views Today : 45
Total views : 506309