रमना(गढ़वा)/राहुल कुमार
झारखण्ड सरकार राज्य फसल राहत योजना के तहत सिलिदाग पंचायत सचिवालय में शनिवार को शिविर लगाया गया। शिविर में सैकड़ों लोगो ने भाग लिया। इस दौरान मुखिया अनीता देवी ने फसल राहत योजना की जानकारी दिया। मुखिया ने किसानो को आवेदन करने में हो रही समस्या को दूर किया गया और सभी किसानो के आवेदन को सत्यापित कर ऑनलाइन के लिए किसानो को किसी भी प्रज्ञा केंद्र या कंप्यूटर सेंटर से कराने की जानकारी दी गयी। इस अवसर पर उप मुखिया, वार्ड सदस्य प्रदीप कुमार और काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
रमना प्रखंड में बारिश नही होने से किसानों के समक्ष विकट समस्या उतपन्न हो गयी है। राज्य सरकार के फसल राहत योजना को लेकर किसानों में उम्मीद की किरण जगी है।
Advertisement








Users Today : 22
Total Users : 351789
Views Today : 41
Total views : 505871