भवनाथपुर(गढ़वा)। भाजपा महिला मोर्चा द्वारा राष्ट्रपति के खिलाफ कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के शर्मनाक बयानबाजी को लेकर बीडीओ को ज्ञापन सौंपा। राज्यपाल के नाम बीडीओ जयपाल महतो को सौंपे गए ज्ञापन में बयान को लेकर विरोध जताया गया है।
मंडल अध्यक्ष संगीता गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस की मानसिकता सदैव महिला विरोधी रही है। वैसे भी कांग्रेस ने कभी संवैधानिक पदों व मर्यादाओं का सम्मान नहीं किया। भाजपा पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति पर की गई गलत टिप्पणी के लिए कांग्रेस से देश से माफी मांगने सहित चौधरी को तत्काल बर्खास्त करते हुए उचित कार्यवाई की जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में महिला मोर्चा अध्यक्ष संगीता गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष सरिता विश्वकर्मा, मीना गुप्ता, रीना देवी, फूलकुमारी देवी, प्रमिला गुप्ता, कृपा पाठक के अलावे जिला उपाध्यक्ष उमेन्द्र कुमार यादव, मंडल अध्यक्ष सोनाकिशोर यादव, विधायक प्रतिनिधि विपिन चौबे, भानु गुप्ता, गौतम गुप्ता सहित कई कार्यकर्ताओं का नाम शामिल है।
Advertisement









Users Today : 38
Total Users : 351897
Views Today : 48
Total views : 505994