विसुनपुरा(गढ़वा)/ राजू सिंह
विशुनपुरा प्रखंड कार्यालय के सभागार में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडातोलन को लेकर बीडीओ हीरक मन्ना केरकेट्टा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विशुनपुरा प्रखंड के सभी सरकारी व गैर सरकारी जगहो पर झंडातोलन की समय सारणी निर्धारित किया गया। साथ ही अन्य कार्यक्रमों पर विचार विमर्श किया गया। पूर्व की तरह इस बार भी समयनुरूप झंडातोलन का समय निर्धारित की गयी है।
जिसमे प्रखंड सह अंचल कार्यालय में 8:00 बजे, बिशुनपुरा थाना 8:15 बजे, आरआरपीडी हाई स्कूल 8:45 बजे, मध्य विद्यालय बिशुनपुरा 9:15 बजे, झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक 9:30 बजे, सभी पंचायत भवन 10:00 बजे, सभी गैर सरकारी विद्यालय 10:00 बजे, और बीआरसी भवन पर 10:30 बजे झंडोत्तोलन का समय निर्धारित किया गया। इस मौके पर प्रखंड प्रमुख दीपा कुमारी, 20 सूत्री अध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप देव, एएसआई संजय महतो, बीडीसी शांति देवी, भरदूल चंद्रवंशी, आर.आर.पी.डी. हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक नागेंद्र पांडेय, भोलानाथ साहू, अशोक मेहता सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
Advertisement








Users Today : 16
Total Users : 350582
Views Today : 32
Total views : 504323