सगमा(गढ़वा)। विनोद मिश्रा
प्रखंड के कटहर कला पंचायत में मुखिया कलावती देवी की नेतृत्व में शुक्रवार को हर घर तिरंगा अभियान को लेकर जागरूकता अभियान निकाली गई। आजादी के 75 वे वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा फहराने का आह्वान पीएम नरेंद्र मोदी ने किया है। अभियान चलाकर लोगो से हर घर में तिरंगा लगाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कटहर मुखिया कलावती देवी ने तिरंगा झंडा दिखा कर किया। यह अभियान गदकवा से शुरू होकर पूरे पंचायत में भ्रमण किया। मुखिया कलावती देवी ने कहा की हमारा देश आजादी 75 वर्षगांठ मना रहा है। यह देशवासियों के लिए बड़े गौरव की बात है। 11 से 15 अगस्त तक हर घर मे तिरंगा फहराकर इस अभियान को सफल बनायें। इस जश्न में सबकी भागीदारी होनी चाहिए। इसी भागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में स्कूल के बच्चों ने अपने हाथ मे तिरंगा लेकर देशभक्ति गीत गाया। महापुरुषों की गाथाओं का उद्घोष करते सभी चल रहे थे।
Advertisement







Users Today : 11
Total Users : 352440
Views Today : 11
Total views : 506645