भवनाथपुर(गढ़वा)। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान को लेकर जेएसएलपीएस द्वारा चपरी में साइकिल रैली निकाली गयी। आजिविका महिला संकुल संगठन के द्वारा रैली के माध्यम से लोगो को अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाने की बात कही गयी। चपरी के पंचायत भवन से रैली शुरू हुई, जो पूरे पंचायत का भ्रमण करके पंचायत भवन आकर समाप्त हुआ। इस दौरान आजीविका महिला समूह ग्राम संगठन की मिना देवी, रसीली देवी, रीना देवी संध्या देवी, किरण देवी, रांखी देवी, शोभा देवी, सरिता देवी, प्रतिमा देवी, सीमा देवी, रीता देवी सहित कई महिलाएं उपस्थित थी।
Advertisement








Users Today : 9
Total Users : 351082
Views Today : 9
Total views : 504966